Temples
❯श्री राम मेरे घर आएंगे मेरी कुटिया के भाग खुल जाएंगे लिरिक्स
श्री राम मेरे घर आएंगे,
मेरी कुटिया के भाग खुल जाएंगे,
श्री राम मेरे घर आएंगे।।
रोज उठकर के अंगना बुहारा करूँ,
राम आएँगे बाट निहारा करूँ,
होके मन में मगन,
श्री राम लखन,
संग जनक सुता को लाएंगे,
मेरे राम मेरे घर आएंगे,
मेरी कुटिया के भाग खुल जाएंगे,
श्री राम मेरे घर आएंगे।।
प्रेम से चुनके बेरो को लाऊंगी मैं,
अपने प्यारे प्रभु को खिलाऊंगी मैं,
प्रेम से खाएंगे खुश वो हो जाएंगे,
खाके बेरो को स्वाद बताएंगे,
श्री राम मेरे घर आयेंगे,
मेरी कुटिया के भाग खुल जाएंगे,
श्री राम मेरे घर आएंगे।।
सुनके आवाज दिल की प्रभु आ गए,
भीलनी का भाग श्री राम चमका गए,
देखकर के छवि सुध भूल गई,
कोई वर्णन नहीं कर पाएगे,
श्री राम मेरे घर आयेंगे,
मेरी कुटिया के भाग खुल जाएंगे,
श्री राम मेरे घर आएंगे।।
बेर चख पहले फिर राम को दे रही,
कितने जन्मो का फल शबरी है ले रही,
झूठे फल खा रहे मन को है भा रहे,
प्रेम के बस में है भगवन हो जाएंगे,
श्री राम मेरे घर आयेंगे,
मेरी कुटिया के भाग खुल जाएंगे,
श्री राम मेरे घर आएंगे।।
जात के तोड़ बंधन श्री राम ने,
प्रेम के वश में होकरके भगवान ने,
सबको बतला दिया प्रेम होता है क्या,
भक्त की पीड़ा ना राम सह पाएंगे,
श्री राम मेरे घर आयेंगे,
मेरी कुटिया के भाग खुल जाएंगे,
श्री राम मेरे घर आएंगे।।
श्याम-सुंदर प्रभु तेरा प्रेमी बने,
प्रेम के रंग में रंग जाए हम सब जने,
लख्खा सच है कहे प्रेम गंगा बहे,
प्रेम गंगा में गोते लगाएंगे,
श्री राम मेरे घर आयेंगे,
मेरी कुटिया के भाग खुल जाएंगे,
श्री राम मेरे घर आएंगे।।
श्री राम मेरे घर आएंगे,
मेरी कुटिया के भाग खुल जाएंगे,
श्री राम मेरे घर आएंगे।।
अन्य प्रसिद्ध श्री राम भजन
इन चरणो मे वो जादू है भजन लिरिक्स
इन चरणो मे वो जादू है,पत्थर भी नारी बन जाती है।(तर्ज :- तेरे चेहरे मेँ वो जादू है)इन चरणो मे वो जादू है,पत्थर भी नारी बन...
कब आओगे प्रभु घर मेरे भजन लिरिक्स
कब आओगे प्रभु घर मेरे,(तर्ज :- कब आयेगा मेरे बंजारे फि॰ बंजारन)तेरी पुजारिन रस्ता देखेकब आओगे प्रभु घर मेरे-2॥कब आओगे खड़...
हे राम तुम्हारे चरणों में जब प्यार किसी को हो जाए भजन लिरिक्स
हे राम तुम्हारे चरणों में,जब प्यार किसी को हो जाए,दो चार जनों की बात तो क्या,संसार का मालिक बन जाए।।तर्ज दिल लुटने वाले ...
दिल से दिल भरकर ना देखि मूरत सीताराम की भजन लिरिक्स
दिल से दिल भरकर ना देखि, मूरत सीताराम की,हर दिल के अंदर बसी है,झांकी सीताराम की,दिल से दिल भरकर ना देखि, मूरत सीताराम की...
जिसकी लागी रे लगन भगवान में उसका दिया रे जलेगा तूफान में
जिसकी लागी रे लगन भगवान में,उसका दिया रे जलेगा तूफान में।।तन का दीपक मन की बाती,हरी भजन का तेल रे,काहे को तू घबराता है,य...
मन नो मोरलियो रटे तारु नाम म्हारी झोपड़िये आवो म्हारा राम
मन नो मोरलियो, रटे तारु नाम,म्हारी झोपड़िये, आवो म्हारा राम,एक वार आवी पुर, हईया केरी हाम,म्हारी झोपड़िये, आवो म्हारा राम।...