**************** ADD ************************
The official logo for the brand - Prem Bhakti
Menu Icon
The official logo for the brand - Prem Bhakti
राशिफल dropdown arrow icon
आज का राशिफलकल का राशिफलबीते कल का राशिफलसाप्ताहिक राशिफलमासिक राशिफल
मंदिर dropdown arrow icon
सभी मंदिरप्रसिद्ध मंदिरदेवता के मंदिरस्थान अनुसार मंदिर
आरतीभजनचालीसामंत्रकथाकहानीआज का पंचांगज्योतिषी से बात

हर महादेव आरती : सत्य - सनातन - सुंदर

आरती लिरिक्स

सत्य, सनातन, सुंदर,
शिव! सबके स्वामी।।
अविकारी, अविनाशी,
अज, अंतर्यामी ॥
ॐ हर हर हर महादेव__॥
आदि अनंत, अनामय,
अकल, कलाधारी।।
अमल, अरूप, अगोचर,
अविचल अघहारी ॥
ॐ हर हर हर महादेव__॥

ब्रह्मा, विष्णु, महेश्वर,
तुम त्रिमूर्तिधारी।।
कर्ता, भर्ता, धर्ता,
तुम ही संहारी ॥
ॐ हर हर हर महादेव__॥

रक्षक, भक्षक, प्रेरक,
तुम औढरदानी।।
साक्षी, परम अकर्ता,
कर्ता अभिमानी ॥
ॐ हर हर हर महादेव__॥

मणिमय भवन निवासी,
अति भोगी, रागी।।
सदा मसानबिहारी,
योगी वैरागी ॥
ॐ हर हर हर महादेव__॥

छाल, कपाल, गरल,
गल, मुंडमाल व्याली।।
चिताभस्म तन, त्रिनयन,
अयन महाकाली ॥
ॐ हर हर हर महादेव__॥

प्रेत-पिशाच, सुसेवित
पीत जटाधारी।।
विवसन, विकट रूपधर,
रुद्र प्रलयकारी ॥
ॐ हर हर हर महादेव__॥

शुभ्र, सौम्य, सुरसरिधर,
शशिधर, सुखकारी।।
अतिकमनीय, शान्तिकर
शिव मुनि मन हारी ॥
ॐ हर हर हर महादेव__॥

निर्गुण, सगुण, निरंजन,
जगमय नित्य प्रभो।।
कालरूप केवल, हर!
कालातीत विभो ॥
ॐ हर हर हर महादेव__॥

सत-चित-आनँद, रसमय,
करुणामय, धाता।।
प्रेम-सुधा-निधि, प्रियतम,
अखिल विश्व-त्राता ॥
ॐ हर हर हर महादेव__॥

हम अति दीन, दयामय!
चरण-शरण दीजै।।
सब विधि निर्मल मति,
कर अपना कर लीजै ॥
ॐ हर हर हर महादेव__॥

| | | | |

अन्य प्रसिद्ध आरती

आरती : श्री गंगा जी की

।। ।। श्री गंगा मैया आरती ॥नमामि गंगे ! तव पाद पंकजम्,सुरासुरैः वंदित दिव्य रूपम्।।भक्तिम् मुक्तिं च ददासि नित्यं,भावानु...

आरती : खाटू श्याम जी की

ॐ जय श्री श्याम हरे,बाबा जय श्री श्याम हरे।।खाटू धाम विराजत,अनुपम रूप धरे॥ॐ जय श्री श्याम हरे,बाबा जय श्री श्याम हरे।।रत...

आरती : कुंजबिहारी की

आरती कुंजबिहारी की,श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥गले में बैजंती माला,बजा...

आरती : श्री सूर्य देव की

ऊँ जय सूर्य भगवान,जय हो दिनकर भगवान।।जगत् के नेत्र स्वरूपा,तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।।धरत सब ही तव ध्यान,ऊँ जय सूर्य भगवान ...

आरती : श्री भगवद्‍ गीता की

जय भगवद् गीते,जय भगवद् गीते।।हरि-हिय-कमल-विहारिणि,सुन्दर सुपुनीते ॥कर्म-सुमर्म-प्रकाशिनि,कामासक्तिहरा।।तत्त्वज्ञान-विकाश...

आरती : श्री जानकीनाथ जी की

ॐ जय जानकीनाथा,जय श्री रघुनाथा।।दोउ कर जोरें बिनवौं,प्रभु! सुनिये बाता ।। ।। ॐ जय__॥तुम रघुनाथ हमारे,प्राण पिता माता।।तु...

सभी आरती खोजें