राशिफल
मंदिर
आरती : ॐ जय कैला रानी
आरती लिरिक्स
मैया जय कैला रानी।।
ज्योति अखंड दिये माँ
तुम सब जगजानी ॥तुम हो शक्ति भवानी
मन वांछित फल दाता ॥
मैया मन वांछित फल दाता ॥
अद्भुत रूप अलौकिक
सदानन्द माता ॥
ॐ जय कैला रानी।।
गिरि त्रिकूट पर आप
बिराजी चामुंडा संगा ॥
मैया चामुंडा संगा ॥
भक्तन पाप नसावौं
बन पावन गंगा ॥
ॐ जय कैला रानी।।
भक्त बहोरा द्वारे रहता
करता अगवानी ॥
मैया करता अगवानी ॥
लाल ध्वजा नभ चूमत
राजेश्वर रानी ॥
ॐ जय कैला रानी।।
नौबत बजे भवन में
शंक नाद भारी ॥
मैया शंक नाद भारी ॥
जोगन गावत नाचत
दे दे कर तारी ॥
ॐ जय कैला रानी।।
ध्वजा नारियल रोली
पान सुपारी साथा ॥
मैया पान सुपारी साथा ॥
लेकर पड़े प्रेम से
जो जन यहाँ आता ॥
ॐ जय कैला रानी।।
दर्श पार्श कर माँ के
मुक्ती जान पाता ॥
मैया मुक्ती जान पाता ॥
भक्त सरन है तेरी
रख अपने साथा ॥
ॐ जय कैला रानी।।
कैला जी की आरती
जो जन है गाता ॥
मैया जो जन है गाता ॥
भक्त कहे भव सागर
पार उतर जाता ॥
ॐ जय कैला रानी,
मैया जय कैला रानी।।
ज्योति अखंड दिये माँ
तुम सब जगजानी ॥
अन्य प्रसिद्ध आरती
आरती : श्री गंगा जी की
।। ।। श्री गंगा मैया आरती ॥नमामि गंगे ! तव पाद पंकजम्,सुरासुरैः वंदित दिव्य रूपम्।।भक्तिम् मुक्तिं च ददासि नित्यं,भावानु...
आरती : श्री विश्वकर्मा जी की
जय श्री विश्वकर्मा प्रभु,जय श्री विश्वकर्मा।।सकल सृष्टि के करता,रक्षक स्तुति धर्मा ॥जय श्री विश्वकर्मा प्रभु,जय श्री विश...
आरती : श्री जानकीनाथ जी की
ॐ जय जानकीनाथा,जय श्री रघुनाथा।।दोउ कर जोरें बिनवौं,प्रभु! सुनिये बाता ।। ।। ॐ जय__॥तुम रघुनाथ हमारे,प्राण पिता माता।।तु...
आरती : कुंजबिहारी की
आरती कुंजबिहारी की,श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की ॥गले में बैजंती माला,बजा...
आरती : श्री कुबेर जी की
जय कुबेर स्वामी,प्रभु जय कुबेर स्वामी, हे समरथ परिपूरन।।हे समरथ परिपूरन।।हे अन्तर्यामी ॥ॐ जय कुबेर स्वामीप्रभु जय कुबेर ...
आरती : श्री भगवद् गीता की
जय भगवद् गीते,जय भगवद् गीते।।हरि-हिय-कमल-विहारिणि,सुन्दर सुपुनीते ॥कर्म-सुमर्म-प्रकाशिनि,कामासक्तिहरा।।तत्त्वज्ञान-विकाश...