राशिफल
मंदिर
आरती : ॐ जय महावीर प्रभु
आरती लिरिक्स
स्वामी जय महावीर प्रभो।।
जगनायक सुखदायक,
अति गम्भीर प्रभो ॥
॥ॐ जय महावीर प्रभु__॥कुण्डलपुर में जन्में,
त्रिशला के जाये।।
पिता सिद्धार्थ राजा,
सुर नर हर्षाए ॥
॥ॐ जय महावीर प्रभु__॥
दीनानाथ दयानिधि,
हैं मंगलकारी।।
जगहित संयम धारा,
प्रभु परउपकारी ॥
॥ॐ जय महावीर प्रभु__॥
पापाचार मिटाया,
सत्पथ दिखलाया।।
दयाधर्म का झण्डा,
जग में लहराया ॥
॥ॐ जय महावीर प्रभु__॥
अर्जुनमाली गौतम,
श्री चन्दनबाला।।
पार जगत से बेड़ा,
इनका कर डाला ॥
॥ॐ जय महावीर प्रभु__॥
पावन नाम तुम्हारा,
जगतारणहारा।।
निसिदिन जो नर ध्यावे,
कष्ट मिटे सारा ॥
॥ॐ जय महावीर प्रभु__॥
करुणासागर! तेरी,
महिमा है न्यारी।।
ज्ञानमुनि गुण गावे,
चरणन बलिहारी ॥
॥ॐ जय महावीर प्रभु__॥
ॐ जय महावीर प्रभु,
स्वामी जय महावीर प्रभो।।
जगनायक सुखदायक,
अति गम्भीर प्रभो ॥
|
अन्य प्रसिद्ध आरती
आरती : श्री सूर्य देव की
ऊँ जय सूर्य भगवान,जय हो दिनकर भगवान।।जगत् के नेत्र स्वरूपा,तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।।धरत सब ही तव ध्यान,ऊँ जय सूर्य भगवान ...
आरती : श्री भगवद् गीता की
जय भगवद् गीते,जय भगवद् गीते।।हरि-हिय-कमल-विहारिणि,सुन्दर सुपुनीते ॥कर्म-सुमर्म-प्रकाशिनि,कामासक्तिहरा।।तत्त्वज्ञान-विकाश...
आरती : श्री विश्वकर्मा जी की
जय श्री विश्वकर्मा प्रभु,जय श्री विश्वकर्मा।।सकल सृष्टि के करता,रक्षक स्तुति धर्मा ॥जय श्री विश्वकर्मा प्रभु,जय श्री विश...
आरती : श्री बालाजी की
ॐ जय हनुमत वीरा,स्वामी जय हनुमत वीरा।।संकट मोचन स्वामी,तुम हो रनधीरा ॥।। ।। ॐ जय हनुमत वीरा__॥पवन पुत्र अंजनी सूत,महिमा ...
आरती : खाटू श्याम जी की
ॐ जय श्री श्याम हरे,बाबा जय श्री श्याम हरे।।खाटू धाम विराजत,अनुपम रूप धरे॥ॐ जय श्री श्याम हरे,बाबा जय श्री श्याम हरे।।रत...
आरती : श्री शनि देव - आरती कीजै नरसिंह कुंवर की
आरती कीजै नरसिंह कुंवर की।।वेद विमल यश गाउँ मेरे प्रभुजी ॥पहली आरती प्रह्लाद उबारे।।हिरणाकुश नख उदर विदारे ॥दुसरी आरती व...