The official logo for the brand - Prem Bhakti

Temples

All TemplesFamous TemplesDeities TemplesTemples by LocationHomeBhajansToday's PanchangLive Darshan
The official logo for the brand - Prem Bhakti

Temples

All TemplesFamous TemplesDeities TemplesTemples by LocationHomeBhajansToday's PanchangLive Darshan

लाली लाली लाल चुनरियाँ कैसे ना माँ को भाए भजन लिरिक्स

लाली लाली लाल चुनरियाँ,
कैसे ना माँ को भाए।।

माई मेरी सूचियाँ जोतावाली माता
तेरी सदा ही जय,
माई मेरी उँचियाँ पहाड़ावाली माता,
तेरी सदा ही जय।



लाली लाली लाल चुनरियाँ,

कैसे ना माँ को भाए,
ये लाल चुनरियाँ नारी के,
तीनो ही रूप सजाए,
लाली लाली लाल चुनरियाँ,
कैसे ना माँ को भाए।।



पावन होती है नारी की,

बाल अवस्था,
इसीलिए कन्या की हम,
करते है पूजा,
ये पूजा फल देती है,
सुखो के पल देती है,
हो सर पे देके लाल चुनर,
कंजक को पूजा जाए,
लाली लाली लाल चुनरियाँ,
कैसे ना माँ को भाए,
ये लाल चुनरियाँ नारी के,
तीनो ही रूप सजाए,
लाली लाली लाल चुनरिया,
कैसे ना माँ को भाए।।



दूजे रूप में आके नारी,

बने सुहागन,
प्यार ही प्यार बना दे ये,
अपना घर आँगन,
मिले जो प्यार में भक्ति,
तो मन पा शक्ति,
हो लाल चुनरिया ओढ़ सुहागन,
रूपमति कहलाए,
लाली लाली लाल चुनरियाँ,
कैसे ना माँ को भाए,
ये लाल चुनरियाँ नारी के,
तीनो ही रूप सजाए,
लाली लाली लाल चुनरिया,
कैसे ना माँ को भाए।।



तीजा रूप है माँ का जो,

ममता ही बांटे,
पलकों से चुन ले सबकी,
राहो के कांटे,
ये आँचल की छाया दे,
तो जीवन को महका दे,
हाँ लाल चुनरिया ओढ़ के माँ,
फूली नहीं समाए,
लाली लाली लाल चुनरियाँ,
कैसे ना माँ को भाए,
ये लाल चुनरियाँ नारी के,
तीनो ही रूप सजाए,
लाली लाली लाल चुनरिया,
कैसे ना माँ को भाए।।


अन्य प्रसिद्ध माँ दुर्गा भजन

पंडा कराये रहो पूजा मैया जी की झूम झूम के भजन लिरिक्स

पंडा कराये रहो पूजा,मैया जी की झूम झूम के।।नवराते की शुभ घडी आई,भक्तो ने माता की मूरत बैठाई,झूम झूम के, झूम झूम के,पंडा ...

लाली लाली लाल चुनरियाँ कैसे ना माँ को भाए भजन लिरिक्स

लाली लाली लाल चुनरियाँ, कैसे ना माँ को भाए।।माई मेरी सूचियाँ जोतावाली माता तेरी सदा ही जय, माई मेरी उँचियाँ पहाड़ावाली मा...

मैया रानी जो आने का वादा करो माँ दुर्गा भजन लिरिक्स

मैया रानी जो आने का वादा करो,मै यूँहीं रोज कुटिया सजाता रहूं,अपनी पलकों से चुन चुन के कांटे सभी,तेरी राहो में कलियाँ बिछ...

अम्बे मैया तेरी मेहरबानी रहे लख्खा जी भजन लिरिक्स

अम्बे मैया तेरी मेहरबानी रहे,फिर तो दुःख की ना नामो निशानी रहे।तर्ज गंगा मैया में जबतक ये पानी।श्लोक मौज सबको, नसीब नहीं...

तू जब जब हमको बुलाये हम दौडे आये भवन तुम्हारे

तू जब जब हमको बुलाये हम दौडे आये भवन तुम्हारे ।। तर्ज तू जब जब मुझको पुकारे श्लोक तेरे भवन के अजब नज़ारे, तेरे गूँज रहे ज...

मैया दरश दिखाने आना भूल ना जाना शेरावालिये भजन लिरिक्स

मैया दरश दिखाने आना, मैया भोग लगाने आना, मैया पाप हमारे मिटाना,मैया दुष्कर्मो से बचाना,भूल ना जाना शेरावालिये।।जय माता द...

View All Bhajans

Other Bhajan Collections

शीतल पांडेय भजन Image
शीतल पांडेय भजन
अनन्य भजन Image
अनन्य भजन
श्री गणेश भजन Image
श्री गणेश भजन
कमल किशोर नागर जी Image
कमल किशोर नागर जी
शिव भजन Image
शिव भजन
शिरडी साईं बाबा भजन Image
शिरडी साईं बाबा भजन
View All Bhajans Collections