The official logo for the brand - Prem Bhakti
Menu Icon

Temples

All TemplesFamous TemplesDeities TemplesTemples by LocationHomeBhajansToday's PanchangLive DarshanBlogs
The official logo for the brand - Prem Bhakti
Menu Icon

Temples

All TemplesFamous TemplesDeities TemplesTemples by LocationHomeBhajansToday's PanchangLive DarshanBlogs

नटखट नटखट नंदकिशोर माखन खा गयो माखनचोर भजन लिरिक्स

नटखट नटखट नंदकिशोर,
माखन खा गयो माखनचोर,
पकड़ो पकड़ो दौड़ो दौड़ो,
कान्हा भागा जाये,
कभी कुंज में कभी कदम पे,
हाथ नहीं ये आये,
गोकुल की गलियों में मच गया शोर,
माखन खा गयो माखनचोर,
नटखट नटखट नंदकिशोर,
माखन खा गयो माखनचोर।।

संग में सखाओं की टोली खड़ी,
माखन चुराने की आदत पड़ी,
ऊँची मटकिया में माखन धरो,
आँगन में माखन बिखरो पड़ो,
हाथ नहीं आये झपट के खाय,
गटक गटक माखन गटकाए,
अरे यही रोज़ का इसका दौर,
माखन खा गयो माखनचोर,
नटखट नटखट नंदकिशोर,
माखन खा गयो माखनचोर।।

मुख दधि लागे कन्हैया भागे,
पीछे पीछे गोपियाँ कन्हैया आगे,
कहाँ भागो जावे है माखन चुराए,
दूंगी उल्हानो मैं तेरे घर जाये,
पकड़ो ग्वालिन कन्हैया को हाथ,
लाई नंदद्वारे कन्हैया को साथ,
आयो तेरो लाला मेरी मटकी फोड़,
माखन खा गयो माखनचोर,
नटखट नटखट नंदकिशोर,
माखन खा गयो माखनचोर।।

क्यों रे कन्हैया क्यों घर घर जाये,
नित नित काहे उल्हानो लाये,
घर की गैयन को माखन न भाय,
घर घर जाय काहे माखन चुराए,
माता यशोदा से नैना चुराए,
मन ही मन कान्हा मुस्काय,
ऊखल से बांधो खुल गयी डोर
माखन खा गयो माखनचोर,
नटखट नटखट नंदकिशोर,
माखन खा गयो माखनचोर।।

कान्हा की अखियन में आंसू भरे,
कैसे यशोदा माँ धीरज धरे,
माखन मिश्री का भोग लगाय,
रूठे कन्हैया को लीनो मनाय,
लीला धारी की लीला अपार,
बोलो कन्हैया की जय जय कार,
माखन चोर नहीं ये है चित चोर,
माखन खा गयो माखनचोर,
नटखट नटखट नंदकिशोर,
माखन खा गयो माखनचोर।।

नटखट नटखट नंदकिशोर,
माखन खा गयो माखनचोर,
पकड़ो पकड़ो दौड़ो दौड़ो,
कान्हा भागा जाय,
कभी कुंज में कभी कदम पे,
हाथ नहीं ये आये,
गोकुल की गलियों में मच गया शोर,
माखन खा गयो माखनचोर,
चित्त चुरा गयो नंदकिशोर,
माखन खा गयो माखनचोर।।

अन्य प्रसिद्ध श्री कृष्ण भजन

ऐ श्याम तेरी बंसी की कसम हम तुमसे मोहोब्बत कर बैठे

ऐ श्याम तेरी बंसी की कसम हम तुमसे मोहोब्बत कर बैठे, इस दिल के सिवा कुछ और न था, यह दिल भी तुम्हारा कर बैठे ॥हम रंग गए ते...

कितने महान दाता कितने महान दानी लख्खा जी भजन लिरिक्स

कितने महान दाता,कितने महान दानी, कितने महान दानी है ये, खाटु वाले श्याम,भक्तो को दिया करते है, जो मुँह माँगा वरदान,भक्तो...

लीला घनश्याम की न्यारी है भजन लिरिक्स

लीला घनश्याम की न्यारी है,राधाजी को छलने आए बन मणियारी है॥(तर्ज :- आज मेरे यार की शादी है)श्लोककभी माखन चुराते हैँ कभी च...

नैनो में समा जा साँवरिया चित्र विचित्र भजन लिरिक्स

नैनो में समा जा साँवरिया,मेरे दिल में समा जा साँवरिया,रग रग में रमा जा साँवरिया,नैनो मे समा जा साँवरिया।।श्याम सलोने की ...

हरी दर्शन की प्यासी अखियाँ हिंदी भजन लिरिक्स

हरी दर्शन की प्यासी अखियाँअखियाँ हरी दर्शन की प्यासी।।देखियो चाहत कमल नैन को, निसदिन रहेत उदासी, अखियाँ हरी दर्शन की प्य...

मैने लाखो के बोल सहे सांवरिया तेरे लिए भजन लिरिक्स

मैने लाखो के बोल सहे, सांवरिया तेरे लिए।श्लोक तेरी सांवली सूरत से,हो ही गया है प्यार मुझे,दुनिया के देखे यार बहुत,एक तू ...

View All Bhajans

Other Bhajan Collections

सुंदरकांड भजन Image
सुंदरकांड भजन
वीर हनुमान भजन Image
वीर हनुमान भजन
मुकेश बागड़ा भजन Image
मुकेश बागड़ा भजन
शिव भजन Image
शिव भजन
अनन्य भजन Image
अनन्य भजन
धीरज कांत भजन Image
धीरज कांत भजन
View All Bhajans Collections