Temples
❯ओ भूतनाथ बाबा क्या खेल रचाया है भजन लिरिक्स
ओ भूतनाथ बाबा,
क्या खेल रचाया है,
दुनिया ये रची तूने,
सब तेरी माया है,
ओ भूतनाथ बाबा,
क्या खेल रचाया है।।
तर्ज होंठो से छु लो तुम।
महलों में दुःख देखे,
सड़को पे खुशहाली,
महलों में दुःख देखे,
सड़को पे खुशहाली,
कोई राजा किस्मत का,
कोई किस्मत से खाली,
सब तेरी लीला है,
सब तेरा फ़साना है,
ओ भूत नाथ बाबा,
क्या खेल रचाया है।।
कोई फूलों पे सो ना सके,
कोई काटों पे सोता है,
कोई फूलों पे सो ना सके,
कोई काटों पे सोता है,
कहीं मौत हुई सस्ती,
कहीं जीवन महंगा है,
कोई खुशियों में डूबा है,
कोई गम का मारा है,
ओ भूत नाथ बाबा,
क्या खेल रचाया है।।
कोई जन्म से पहले मरे,
कोई मरकर जीता है,
कोई जन्म से पहले मरे,
कोई मरकर जीता है,
कोई घाव लगाता है,
कोई जख्मो को सिता है,
ये कैसी हकीकत है,
ये कैसा फ़साना है,
ओ भूत नाथ बाबा,
क्या खेल रचाया है।।
कोई दुःख को सुख समझे,
कोई सुख में रोता है,
कोई दुःख को सुख समझे,
कोई सुख में रोता है,
आशा और तृष्णा का,
कभी अंत ना होता है,
इस भूल भुलैया में,
पड़ा दास बेचारा है,
ओ भूत नाथ बाबा,
क्या खेल रचाया है।।
ओ भूतनाथ बाबा,
क्या खेल रचाया है,
दुनिया ये रची तूने,
सब तेरी माया है,
ओ भूतनाथ बाबा,
क्या खेल रचाया है।।
अन्य प्रसिद्ध शिव भजन
खाइके भांग धतूरे का गोला हो जाये मस्त शिव शंकर भोला
खाइके भांग धतूरे का गोला, हो जाये मस्त शिव शंकर भोला।(तर्ज :- खाइके पान बनारस वाला)श्लोक अरे भस्मी अंग अंग रमाकर,फिर लिय...
शिवजी तुम्हारे चरणों में मिलता हैं सच्चा सुख भजन लिरिक्स
मिलता हैं सच्चा सुख केवल, शिवजी तुम्हारे चरणों में, यह विनती हैं पल छीन छीन की, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में।।चाहे बैरी ...
ओ भूतनाथ बाबा क्या खेल रचाया है भजन लिरिक्स
ओ भूतनाथ बाबा, क्या खेल रचाया है,दुनिया ये रची तूने,सब तेरी माया है,ओ भूतनाथ बाबा, क्या खेल रचाया है।।तर्ज होंठो से छु ल...
शिवजी सत्य है शिवजी सुंदर शिवजी शिवजी सबके अंदर
जटाटवीगलज्जल प्रवाहपावि तस्थले,गलेऽवलम्ब्य लम्बितां भुजङ्ग तुङ्गमालिकाम्,डमड्डमड्डमड्डमन्निनादवड्डमर्वयं,चकार चण्डताण्डव...
शिव सुमिरन से सुबह शुरू हो भजन लिरिक्स
शिव सुमिरन से सुबह शुरू हो, शिव मंदिर में शाम हो, शिव करुणा की छैया में, शाम ढले विश्राम हो।।साँसों की में ताल पे मेरी, ...
बम बम ल़हरी शिव शिव ल़हरी सब गायें भजन लिरिक्स
बम बम ल़हरी, शिव शिव ल़हरी, सब गायें श्लोक शेष नाग को गलपता कियो, शंकर गए कैलाश, अखण्ड तपस्या धारण की, जय जय जय भोले ना...