Temples
❯भोले के साथ पिले मचले जो दिल दीवाना भजन लिरिक्स
भोले के साथ पिले,
मचले जो दिल दीवाना,
भोले के साथ पिले,
मचले जो दिल दीवाना,
दावा है छोड़ देगा,
दावा है छोड़ देगा,
मैखाने में तू जाना,
भोले के साथ पी ले,
मचले जो दिल दीवाना।।
तर्ज फूलों में सज रहे है।
पीना है क्या वो जिसमे,
इतना नशा ही छाए,
पीते है रात को तो,
सुबह उतर ही जाए,
उतरेगा ये नशा ना,
उतरेगा ये नशा ना,
जितना भी हो पुराना,
भोले के साथ पी ले,
मचले जो दिल दीवाना।।
विष पिने वाले को तो,
चढ़ता कोई नशा ना,
तक़दीर ये बदलता,
पिने का कर बहाना,
इसको तो कम है पीना,
इसको तो कम है पीना,
अमृत हमें पिलाना,
भोले के साथ पी ले,
मचले जो दिल दीवाना।।
गम को भुलाने खातिर,
पीते है लोग अक्सर,
मिट जाते उनके गम है,
पीते है जो यहाँ पर,
जो गम ही ना रहे तो,
जो गम ही ना रहे तो,
फिर किसको है भुलाना,
भोले के साथ पी ले,
मचले जो दिल दीवाना।।
भोले के प्यार में तो,
आशिक है ये जमाना,
आंखों से पीके जिसके,
सोनू हुआ दीवाना,
अब तो इसी के दर पे,
अब तो इसी के दर पे,
जीवन है ये बिताना,
भोले के साथ पी ले,
मचले जो दिल दीवाना।।
भोले के साथ पिले,
मचले जो दिल दीवाना,
भोले के साथ पिले,
मचले जो दिल दीवाना,
दावा है छोड़ देगा,
दावा है छोड़ देगा,
मैखाने में तू जाना,
भोले के साथ पी ले,
मचले जो दिल दीवाना।।
अन्य प्रसिद्ध शिव भजन
महाकालेश्वर द्वार मिलता भोले का प्यार भजन लिरिक्स
महाकालेश्वर द्वार,मिलता भोले का प्यार,जहाँ क्षिप्रा के पावन जल में,नहाता है संसार,महिमा अपार,चल चला चल ओ भक्ता,चल चला चल...
डमरू बजाने वाले जय हो जय भोले भंडारी भजन लिरिक्स
डमरू बजाने वाले,जय हो जय भोले भंडारी,लीला अनोखी तुम्हारी,भोले लीला अनोखी तुम्हारी।।तर्ज दुनिया बनाने वाले क्या तेरे।पावन...
भोले के साथ पिले मचले जो दिल दीवाना भजन लिरिक्स
भोले के साथ पिले,मचले जो दिल दीवाना,भोले के साथ पिले,मचले जो दिल दीवाना,दावा है छोड़ देगा,दावा है छोड़ देगा,मैखाने में तू ...
मन शिव में ऐसे रमा है ये भूल गए हम कहा है भजन लिरिक्स
मन शिव में ऐसे रमा है, ये भूल गए हम कहा है,सारा जग शिव मय दिखता है,अम्बर शिव धरती उमा है,मन शिव में ऐसे रमा है।।जब ध्यान...
मेरे घर के आगे भोलेनाथ तेरा मंदिर बन जाये भजन लिरिक्स
मेरे घर के आगे भोलेनाथ, तेरा मंदिर बन जाये,जब खिड़की खोलू तो, तेरा दर्शन हो जाये।।जब आरती हो तेरी, मुझे घंटी सुनाई दे,मुझ...
ओ भूतनाथ बाबा क्या खेल रचाया है भजन लिरिक्स
ओ भूतनाथ बाबा, क्या खेल रचाया है,दुनिया ये रची तूने,सब तेरी माया है,ओ भूतनाथ बाबा, क्या खेल रचाया है।।तर्ज होंठो से छु ल...